
रामनवमी क्या है? रामनवमी क्यों मनाई जाती है?
भारत में अनेकों पर्व मनाये जाते हैं खासकर हिन्दू धर्म त्यौहारों का धर्म है। हिन्दू कैलेंडर त्यौहारों से भरा पड़ा रहता है। राम नवमी भी हिन्दू त्यौहार है जिसे पूरे भारत में हिन्दू धर्म के लोगों के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार वर्ष में एक बार आता है। नवमीं भगवान राम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। भगवान राम को आदर्श पुरुष के रूप में जाना जाता है।
चलिए फिर शुरू करते हैं श्री राम नवमी के बारे जानकारी। रामनवमी क्या है? रामनवमी क्यों मनाई जाती है?
राम नवमी क्या है – राम नवमी एक ऐसा हिन्दू त्यौहार है जिसमें पूरे भारतवर्ष में भगवान राम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन देश में हिन्दू धर्म के अनुयायियों के इस अवसर को काफी धूमधाम से मनाते हैं। कहा जाता है की राम नवमी के दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। यही कारण है की हर वर्ष इसी दिन हिन्दू धर्म के अनुयायी भगवान राम के जन्मदिवस को राम नवमी के तौर पर धूम धाम से मनाते हैं। रामनवमी क्या है? रामनवमी क्यों मनाई जाती है?
इस दिन बहुत से लोग अपनी आस्था प्रकट करने के लिए भगवान राम के लिये व्रत रखते हैं और साथ में भगवान राम का स्मरण भी करते हैं। चूँकि यह पर्व भगवान राम से जुड़ा हुआ हैं इसीलिए हिन्दू धर्म के लोगों के लिए यह दिन काफी शुभ होता है।
रामनवमी क्या है? रामनवमी कब मनाई जाती है?
राम नवमी का त्यौहार- राम नवमी के दिन ही चैत्र की नवरात्रि का समापन होता है। इस दिन बहुत से हिन्दू लोग अयोध्या जाकर सरयू नदी में स्नान करते हैं। इस दिन बहुत से जगहों में व्रत भी रखे जाते हैं और हवन कराये जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से उपासक की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। रामनवमी क्या है? रामनवमी कब मनाई जाती है?रामनवमी क्या है? रामनवमी कब मनाई जाती है?
इस दिन अयोध्या में चैत्र राम मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें हर वर्ष अच्छी खासी भीड़ देखी जाती है। राम नवमी के दिन स्नान करने के बाद घरों में मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ किया जाता है और कई जगह पुराणों का भी आयोजन किया जाता है।
रामनवमी का इतिहास- महाकाव्य के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थीं और तीनों ही रानियों के कोई संतान नहीं थी, जिससे राजा काफी चिंतित थे। राजा को संतान प्राप्ति के लिए महर्षि वशिष्ठ ने कामेष्टि यज्ञ कराने को कहा। उनकी बात मानकर राजा दशरथ ने महर्षि ऋषि श्रंगी से कामेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ समापन के पश्चात महर्षि ने राजा दशरथ की तीनों रानियों को खीर ग्रहण करवाई।
इसके ठीक नौ महीने पश्चात सबसे बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को, कैकेई ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म दिया। भगवान राम कृष्ण जी के सातवे अवतार थे। भगवान श्री राम का अवतरण पृथ्वी से दुष्टों का संहार कर नए धर्म की स्थापना करने के लिए हुआ था।

रामनवमी पर्व क्यों मनाया जाता है?
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि भगवान विष्णु ने सातवे अवतार में भगवान राम के रूप में त्रेतायुग में जन्म लिया था। भगवान राम का जन्म रावण के अत्याचारों को खत्म करने एवं पृथ्वी से दुष्टों को खत्म कर नए धर्म स्थापना के लिए हुआ था। इसीलिये भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी का पर्व मनाया जाता है।
शास्त्रों के अनुसार यह भी माना जाता है कि भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की उपासना की थी। चैत्र मास की नवरात्रि के समापन के बाद ही राम नवमी का पर्व आता है।
राम नवमी कैंसे मनाई जाती है ?
रामनवमी पूरे भारतवर्ष में हिंदू धर्म के अनुयायियों के द्वारा मनाई जाती है। रामनवमी के दिन बहुत लोग व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से उपासक की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन बहुत जगह रामचरित मानस का पाठ होता है। रामनवमी क्या है? रामनवमी क्यों मनाई जाती है?
यह भी पढ़े- 1. Essay on Pollution 2. Essay on Global Warming 3. कन्या भ्रूण हत्या
बहुत से लोग रामनवमी के दिन भगवान राम की कथाएं सुनते है और भजन सुनते हैं। इस दिन अयोध्या में चैत्र राम मेले का आयोजन होता है और असंख्य लोग अयोध्या जाकर सलिला सरयू नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।
राम नवमी की कहानी –
रामनवमी की कहानी लंकापति रावण से जुड़ी है। कथाओं के अनुसार रावण अपने राज्यकाल में इतना अत्याचार करने लगा था कि रावण के अत्याचार से जनता के साथ साथ देवता भी अत्यंत परेशान हो गए सारे देवतागण भगवान विष्णु के पास विनती करने गए क्योंकि भगवान विष्णु ने ही रावण को अमर होने का वरदान दिया था।
भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ की पहली रानी कौशल्या की कोख से भगवान राम के अवतार में चैत्र मास की नवमी तिथि को जन्म लिया। तब से चैत्र मास की नवमी तिथि को हर वर्ष भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में रामनवमी मनाई जाती है।
उम्मीद है दोस्तों आपको यह जानकारी (रामनवमी क्या है? रामनवमी क्यों मनाई जाती है?) पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।